World Music Day Quotes in Hindi : विश्व संगीत दिवस पर कोट्स हिंदी में!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का एक ही उद्देश्य है कि लोगों की संगीत के प्रति रुचि बढ़ जाए, क्योंकि इस व्यस्त जीवन में हमारे मन की शांति खो गई है। मन को हर नकारात्मक विचारों से बाहर निकालने के लिए संगीत सुनना जरूरी है। इस विश्व संगीत दिवस के अवसर पर हमने आपके लिए कुछ World Music Day Quotes in Hindi दिए है, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेजकर, उन्हें इस दिन की अहमियत को समझा सकते हैं।

विश्व संगीत दिवस मनाने की परंपरा फ्रांस से शुरू हुई। फ्रांस में 21 जून 1982 को दुनिया का सबसे पहला वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया गया। सांस्कृतिक मंत्री और पत्रकार जैक लंग और रेडियो निर्माता मॉरिस फ्लूरेट ने यह दिन मनाने के लिए लोगों को आह्वान किया और तब से हर साल यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।

इस पूरे विश्व में आपको शायद ही ऐसा व्यक्ति मिलेगा जिसे संगीत पसंद न हो। क्योंकि संगीत हमें मिली एक ऐसी देन है, जिसे सुनकर आप कितने भी दुखी हों, आपका मन तुरंत बदल जाता है। संगीत की कोई भाषा नहीं होती, फिर भी यह सुनते ही हमारी आत्मा तक पहुँच जाता है और मन को एक तरह का सुकून प्राप्त होता है। तो चलिए देखते हैं कुछ World Music Day Quotes in Hindi

जरूर पढ़े : World Music Day 2024 : जानें विश्व संगीत दिवस 2024 की थीम, तिथि, इतिहास और इस दिन का महत्व!

World Music Day Quotes in Hindi

World Music Day Quotes in Hindi

“जिन्दगी एक संगीत है,
बस सुर से सुर मिलाते चलो।
मत छेड़ो नफ़रतों के साज तुम,
प्रेमी गीत गाते चलो।”
Happy Music Day! 🎶

“मिला न कोई मीत जीवन का,
फिर खुश है पाकर साथ जीवन का।
कुछ अधूरा कुछ अनकहा सा,
फिर भी मधुर है संगीत जीवन का।”
Happy Music Day! 🎶

“बीमार मन की दवा है गीत,
आसान होता है जिन्दगी का सफ़र।
अगर साथ हो संगीत…”
Happy Music Day! 🎵

“बेजान जिन्दगी में खुशहाली का गीत होना चाहिए,
मन का मीत हो न हो लेकिन साथ संगीत होना चाहिए।”
Happy Music Day! 🎶

“जाने अनजाने में दुःख देना ही है दुनिया की रीत,
खुश वही है जिसने अपना साथी बन गया संगीत।”
Happy Music Day! 🎵

“संगीत जीवन का एक अंश है,
इसके बीना जीवन एक प्रश्न है।”
Happy Music Day! 🎶

World Music Day Quotes in Hindi

“मैं शब्द बनूं तुम गीत हो जाना,
अधर चुप रहे तो संगीत हो जाना।”
Happy Music Day! 🎵

World Music Day Quotes in Hindi

“दुनिया संगीत की दिवानी है,
हकीकत में यही जिंदगानी है।”
Happy Music Day! 🎶

“संगीत से जुड़ जाता है जब मन का तार,
तो जीवन में होता है सिर्फ प्यार ही प्यार।”
Happy Music Day! 🎵

“हर इंसान सुकून के लिए कुछ चुनता है,
किसी ने इबादत चुनी और हमने संगीत को चुना।”
Happy Music Day! 🎶

“हंस-खुश होकर जीने में ही जीत है,
आत्मा की आवाज ही संगीत है।
हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे!” 🎶

“संगीत एक ऐसी भाषा है
जो पूरी दुनिया समझती है।”
Happy Music Day! 🎵

World Music Day Quotes in Hindi

“संगीत जीवन का आधार है,
संगीत के बीना जीवन बेकार है।”
Happy Music Day! 🎶

“लय में डुबी हुई मस्ती भरी आवाज के साथ,
छेड़ दे कोई गजल एक नए अंदाज के साथ।”
Happy Music Day! 🎵

“समझ में न आये तो एक बला है,
हकीकत में संगीत एक कला है।”
Happy Music Day! 🎶

“जिंदगी का सफर है सुहाना,
इस सफर में सिर्फ मुझे संगीत ने ही जाना।”
Happy Music Day! 🎵

“अगर यह संगीत नहीं होता,
तो दुनिया में बहुत शोर होता।”
Happy World Music Day! 🎶

“मेरा मन सुकून पाता है,
जब यह दिल कोई गीत गुनगुनाता है।”
Happy Music Day! 🎶

“संगीत ही प्यार है, जीवन का आधार है, दिल में उठता झंकार है,
संगीत है जीवन में, तो खुशियों से भरा घर संसार है।
सभी संगीतकार, गायक, गीतकार
और हर कोई जो संगीत से प्यार करता है,”
Happy Music Day! 🎵

“संगीत भावनाओं की अभिव्यक्ति है,
जब जब संगीत बोलता हैं, दर्द कट जाता हैं।”
Happy World Music Day! 🎶

World Music Day Quotes

संगीत हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। जो मन की भावनाएं हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते, उन भावनाओं को व्यक्त करने का काम संगीत करता है। दुनिया में कुछ ऐसे महान व्यक्ति हुए हैं जिन्होंने कामयाबी हासिल करके इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है।

इन महान हस्तियों के संगीत के बारे में ये विचार पढ़कर आपको पता चलेगा कि उन्होंने भी संगीत को अपने जीवन में उतारा है। तभी तो वे इतने सफल व्यक्ति बन पाए हैं कि सालों बीत जाने के बाद भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।

इस खास अवसर पर आप संगीत के बारे में उनके विचार, अपने सोशल मीडिया और प्रियजनों को World Music Day Quotes हिन्दी में भेज सकते हैं।

जरूर पढ़े : Yoga Day Quotes in Hindi : योग दिवस पर ये खास कोट्स आपको अपना जीवन स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करेंगे।

  • “संगीत मानव जीवन की एक मधुर धारा है जो हर दिल को चुभती है।” – विल्हेम शेक्सपियर
  • “संगीत का जोर इसलिए इतना अद्भुत है क्योंकि यह हमें वही बोलता है जो शब्दों से कहने में असमर्थ है।” – लियो टोल्स्टॉय
  • “संगीत एक ऐसा जादू है जो हर दिल की तारीफ करता है और हर समस्या का समाधान होता है।” – जॉर्ज एलियट
  • “संगीत वह जज्बातों की भाषा है जो हर किसी को समझ जाती है, चाहे वह कोई भी भाषा का हो।” – एल्बर्ट एयन्स्टाइन
  • “संगीत से हम न तो केवल सुनते हैं, बल्कि उसमें समाहित होकर एक नया विश्व अनुभव करते हैं।” – कैरल राजचंद्रन
  • “संगीत एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपनी अनदेखी की भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।” – ओस्कार वाइल्ड
  • “संगीत जीवन को रंगीन बनाता है और हर कठिनाई को आसान बनाता है।” – जॉन लॉक
  • “संगीत दिलों की बात करता है जो कि शब्दों से कहना मुश्किल होता है।” – बेथोवन
  • “संगीत एक ऐसा आदि-विद्या है जिसे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए।” – महात्मा गांधी
  • “संगीत वह भावनाओं की आवाज है जो कि दिलों में छुपी हुई कहानियों को सुनाती है।” – कोफी अनान

सारांश

हमने आपके लिए कुछ चुनिंदा कोट्स और संगीत पर आधारित महान लोगों के विचार इस लेख World Music Day Quotes in Hindi में दिए हैं। ये कोट्स और विचार हमने इंटरनेट सोर्स के माध्यम से लिए हैं। अगर ये कोट्स आपको पसंद आए, तो विश्व संगीत दिवस के अवसर पर अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ साझा करना न भूलें। यदि आप इस तरह के और आर्टिकल देखना चाहते हैं, तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जॉइन हो सकते हैं। धन्यवाद!

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *