Dussehra Wishes & Quotes in Hindi – शुभ दशहरा की शुभकामनाएं और कोट्स!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हम आपके लिए Dussehra Wishes & Quotes in Hindi लेकर आए हैं। दशहरा भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बचपन से हम यह कथा सुनते आ रहे हैं कि भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था, और उसी याद में दशहरे का यह सुनहरा पर्व मनाया जाता है।

दशहरा केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक महत्वपूर्ण संदेश छिपा हुआ है: बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत अच्छाई की ही होती है। इसलिए इस दिन क्रूरता और अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है, ताकि हमें यह याद रहे कि अच्छाई की हमेशा विजय होती है और हमें अपने जीवन में इन्हीं आदर्शों का पालन करना चाहिए।

दशहरे के इस पावन और पवित्र अवसर पर हम खुशियों को अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ बांटते हैं। इस अवसर को बेहतरीन बनाने के लिए हम उनके साथ दशहरे पर आधारित शुभकामनाएं और कोट्स भेजकर उनके मन में नया उत्साह जगाते हैं।

इस अवसर को और खुशियों से भरपूर बनाने के लिए, इस लेख में दी गई दशहरा की शुभकामनाएं और कोट्स जरूर पढ़ें और इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करना न भूलें। तो चलिए, इस दशहरे के दिन अच्छाई का त्योहार मनाते हैं और बुराइयों को जड़ से खत्म करके सबका जीवन खुशियों से भरा बनाते हैं।

Best Dussehra Wishes in Hindi

Dussehra Wishes in Hindi
  • दशहरे के इस पर्व पर आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की नई शुरुआत हो। शुभ दशहरा!
  • इस दशहरे पर आपके जीवन से सभी बुराइयाँ दूर हों और आपके परिवार में हमेशा खुशियाँ बनी रहें। हैप्पी दशहरा!
  • दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशियां आपके जीवन में नई रौशनी लाए।
  • रावण की तरह बुराई का नाश हो, और आपके जीवन में खुशियों का संचार हो। शुभ दशहरा!
  • दशहरा केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन आप अपने सपनों को पूरा करें। शुभ दशहरा!
Dussehra Wishes in Hindi
  • जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका, वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया। इस दशहरे मिल जाएं आपको, दुनिया भर की सारी खुशियां। दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ!
  • बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस। रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश, विजयादशमी पर करते हैं आपके लिए दुआ खास। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
  • अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय, बुरे पर अच्छे की जय जयकार, यही है दशहरे का त्योहार। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
  • कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया, प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया। हरदम धन धान्य रहे आपका अंगना, विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना। आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
  • शक्तियों पर पुण्य की जीत, राम की सीता से असीमित प्रीत, यह तो एक कारण भर ही था, हो विजय सत्य की सदैव, यही है रीत। दशहरा की शुभकामनाएँ!
Dussehra Wishes in Hindi
  • इस देश में सत्य स्थापित कर, हर बुराई को मिटाना होगा। आतंकी रावण का दहन करने, आज फिर राम को आना होगा। दशहरा की शुभकामनाएँ!
  • हर पल हो आपका जीवन सुनहरा, घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा। रहें आप कहीं भी इस जहान में, मुबारक हो आपको ये पावन दशहरा!
  • चाँद की चाँदनी, शरद की बहार, फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार। मुबारक हो आपको विजयदशमी का त्यौहार!
  • हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला, कभी न आए कोई भी भमेला। सदा सुखी रहे आपका बसेरा, मुबारक हो आपको यह शुभ दशहरा!
  • देवी दुर्गा आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करें और आपको अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और खुशी का आशीर्वाद दें। विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
Dussehra Wishes in Hindi
  • क्रोध पर दया, क्षमा की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय, रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयदशमी की शुभकामनाएँ!
  • हम भी राम बनें और रखें मर्यादा और मान, सत्य और सत्कर्म से जीत लें सारा जहान। विजयदशमी की शुभकामनाएँ!
  • भीतर के रावण को जो आग खुद लगाएंगे, सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे। दशहरा की शुभकामनाएँ!
  • रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो। प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
  • बिना सोचे ना बोलो, बिना सोचे ना करो कोई काम, बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण, सोच-विचार के जीते राजा राम। दशहरा की शुभकामनाएँ!
Dussehra Wishes in Hindi
  • सच है जग में अंत बुराई का एक दिन होना है, सच्चाई पर चलने वाला राम की जीत होना है, यही कामना रावण का हो अंत राम की विजय, करें सभी जयघोष – सियावर रामचंद्र की जय!
  • इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करें, अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करें। दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ!
  • बुराई से अच्छाई जीते, रावण की तरह दुखों का नाश हो। नाकामी का हर सिलसिला टूटे, पूरी मन की हर आस हो। जो चाहो वो मिले, जीवन की हर खुशी आपके पास हो। दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ!
  • ज्योत से ज्योत जगाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो। शह में आए जो दीन दुःखी, सबको गले से लगाते चलो। दिन आएगा सबका सुनहरा, इसलिए हमारी ओर हैप्पी दशहरा!
  • होती जीत सत्य की और असत्य की हार, यही सन्देश देता है दशहरा का त्यौहार। दशहरा की शुभकामनाएँ!

Best Dussehra Quotes in Hindi

Dussehra Quotes in Hindi
  • “दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत, गढ़ टूटेगा झूठ का, करें सत्य से प्रीत।”
  • “इस दशहरे, अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करें और अच्छे विचारों का संचार करें।”
  • “दशहरा ने सिखाया है सबको, हर दौर में रावण जगता है। जलाया न जाये तो, हर मानस में रावण जीता है।”
  • “दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में अच्छाई के लिए संघर्ष करने का प्रतीक है।”
Dussehra Quotes in Hindi
  • “दशहरा एक उम्मीद जगाता है, बुराई के अंत की याद दिलाता है। जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर, वो विजय का प्रतीक बन जाता है।”
  • “इस दशहरा प्रण लेना होगा, रावण नहीं राम बनकर रहना होगा, बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा, हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।”
  • “रावण के बुरे गुणों को छोड़, आओ अच्छाई की ओर बढ़ें, विजयदशमी के पावन पल में, भलाई के आदर्शों पर चलें।”
  • “कितनी बार बेरहमी से मरे हुए रावण को जलाओगे, अपने भीतर झांकोगे तो एक नहीं, अनके रावण पाओगे। दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ!”
Dussehra Quotes in Hindi
  • “जब तक इंसान प्रभु राम के पथ पर चलेगा, तब तक हर आतंकी रावण ऐसे ही जलेगा। दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ!”
  • “जरूरी है अपने ज़ेहन में राम को ज़िंदा रखना दोस्तों, पुतले जलने से कभी रावण नहीं मरा करते!”
  • “काल कोई भी हो, हर काल की यही रीत होगी, हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।”
  • “रंग-रंग राधा हुई, कान्हा हुए गुलाल, राम ने की रावण पर विजय, अच्छाई की हुई जीत और बुराई की पराजय।”
Dussehra Quotes in Hindi
  • “बिना सोचे ना बोलो, बिना सोचे ना करो कोई काम, बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण, सोच-विचार के जीते राजा राम।”
  • “लाख मुश्किलों से सामना हो पर हिम्मत कभी न हारना क्योंकि जो सच का सारथी होता है, उसकी रक्षा स्वयं भगवान राम करते हैं।”
  • “हर व्यक्ति में एक अच्छा और बुरा पहलू होता है, प्रभु आपके अच्छाई को हमेशा बुराई से ऊपर रखें! अच्छाई की हमेशा जीत हो। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ!”
  • “अज्ञान नहीं ज्ञान, बुराई नहीं सम्मान, पाप नहीं पुण्य, अत्याचार नहीं सदाचार। आपको मुबारक हो दशहरे का यह त्यौहार!”
Dussehra Quotes in Hindi
  • “माता-पिता की सेवा कर ले, तेरे चारों धाम हो जाएंगे। जप ले राम का नाम, तेरे सब काम हो जाएंगे। शुभ दशहरा!”
  • “राम होने में या रावण में है अंतर इतना, एक दुनिया को खुशी, दूसरा ग़म देता है। हमने रावण को बरस दर बरस जलाया है, कौन है वो जो इसे फिर से जन्म देता है?”
  • “निर्बल का बल राम हैं, निर्धन का धन भी राम। रावण वह है, जो कभी ना आया किसी के काम।”
  • “अंधकार चाहे भारी हो और समंदर पार हो, सदा उजाला विजित हुआ है, अगर सत्य आधार हो। शुभ विजयादशमी!”

सारांश

हमें आशा है कि इस लेख में दी गई Dussehra Wishes & Quotes in Hindi आपको पसंद आए होंगे। इन शुभकामनाओं और कोट्स को दशहरे के इस पावन और पवित्र अवसर पर अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी इस त्योहार की खुशियों का आनंद ले सकें।

हमारी वेबसाइट पर आपको विभिन्न प्रकार के कोट्स, शुभकामना संदेश और शायरी देखने को मिलेंगी। अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। हम वहां आपके लिए रोज़ाना अपडेट लाएंगे।

Share this post
Akshay

Akshay

नमस्कार दोस्तों! मैं अक्षय, आपके लिए एक ऐसा मंच लाया हूँ जहां आप अपनी भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त कर सकते हैं। चाहे वह शुभकामनाएं हों, प्रेरणादायक कोट्स, या शायरी—यहाँ आपको हर वो शब्द मिलेगा जो आपको प्रोत्साहित करे और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। हमारा लक्ष्य है कि आप हमेशा सकारात्मक सोच के साथ प्रेरित रहें और अपने दिल की बात को खुलकर साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *