Shok Sandesh In Hindi – शोक संदेश!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हमने आपके लिए Shok Sandesh in Hindi प्रस्तुत किए हैं। आप सभी जानते है, जब कोई अपना इस दुनिया से चला जाता है, तो हमारे दिल में एक खालीपन सा आ जाता है, जिसे व्यक्त करना बेहद मुश्किल हो जाता है। उस व्यक्ति के साथ बिताए पलों की यादें हर पल दिल को चुभती हैं, और उनका न होना हमें अंदर से कमजोर कर देता है।

हमारे मन में उस व्यक्ति का जो स्थान था, उसकी कमी को महसूस करना हमारे लिए बेहद दर्दनाक होता है। ऐसे में शोक संदेश हमें अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने का एक माध्यम देते हैं, जिससे हम अपने दुख को दूसरों के साथ बांट सकें। सही शब्दों से ही हम अपने मन की पीड़ा और संवेदनाओं को व्यक्त कर पाते हैं। इस कठिन समय में, शोक संदेश न केवल हमारे दिल का बोझ हल्का करते हैं, बल्कि यह भी एहसास कराते हैं कि हम अकेले नहीं हैं।

अगर आपके किसी प्रियजन या परिवार का कोई सदस्य इस दुनिया से विदा हो गया है और आप अपनी संवेदना उनके परिवार के प्रति व्यक्त करना चाहते हैं, तो इस लेख में दिए गए शोक संदेश ज़रूर पढ़ें। इनसे आप अपने दुख को शब्दों में ढाल सकेंगे और अपनी संवेदनाओं को सही तरीके से व्यक्त कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Shok Sandesh in Hindi

Shok Sandesh in Hindi
  • जीवन एक संयोग मात्र है, सुख और दुःख कर्मवार आते हैं, दिवंगत आत्मा को शांति मिले, यह दुखद घड़ी सहन करें!
  • बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई, एक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और प्रेम दें!
  • परिवार जिसका मंदिर था, स्नेह जिसकी शक्ति थी, परिश्रम जिसका कर्तव्य था, परमार्थ जिसकी भक्ति थी, ऐसी आपकी दिव्य आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे!
  • चलते-चलते न जाने कब वो अपनी राह मोड़ गया, बहुत दुख हुआ यह जानकर कि वो मुस्कुराता चेहरा हमें हमेशा के लिए छोड़ गया। भगवान आपकी आत्मा को शान्ति दे।
Shok Sandesh in Hindi
  • मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर हैं, यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है, हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।
  • यह कैसा मौत का मंजर है, आलीशान दीवारों के पीछे तन्हाई का खंडर है। हर दफा वो कहानी के किरदार में, कोई ना सुन पाए ऐसा विचारों का बवंडर है। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
  • जाने वाले कभी नहीं आते, जाने वालों की बस याद आती है! भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति दें!
  • ना जाने कैसी है रब की यह अनोखी माया, कहीं जश्न की तैयारी है तो कहीं है मातम का साया। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
Shok Sandesh in Hindi
  • अच्छे लोग दिलों में इस तरह उतर जाते हैं, कि मरने के बाद भी अमर हो जाते हैं। भगवान उनकी आत्मा को मोक्ष दें!
  • बगीचे में फूल तो सिर्फ कुछ दिनों के लिए खिलता है, भगवान तो सिर्फ उन्हें अपने पास बुलाता है जो उसे सबसे प्यारा लगता है। विनम्र श्रद्धांजलि!
  • भले ही वो महान लोग इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं के जेहन में जिंदा हैं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
  • जिंदगी एक जंग है, जिसे आखिरी में सबको हार जाना है, इस दुनिया को छोड़कर कहीं और जाना है। विनम्र श्रद्धांजलि!
Shok Sandesh in Hindi
  • जाने वाले अपने पीछे एक ऐसी जगह खाली छोड़ जाते हैं जिसे भर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। भगवान आपकी आत्मा को शान्ति दे।
  • नम हैं आंखें, मौन हर एक साज़ है, गुंजती कानों में एक आवाज़ है, इस जहान को छोड़कर बेशक गई, पर आपका हमारे दिलों पर राज है, भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
  • वक़्त का खेल है, हर जख्म को भर देता है, पर वो लौट के कभी नहीं आता जो छोड़कर चला जाता है। ओम शांति ओम!
  • शामिल अपने दायरों में मैंने खुद को भी नहीं किया था, क्या कहूँ मगर आहटें उसके कदमों की बड़ी नायाब सी थी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
Shok Sandesh in Hindi
  • हम सबकी आंखों का दुलारा चला गया, रोशन थी जिससे दुनिया, वो नजारा चला गया, भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें!
  • याद आता है वो प्यार, जो उनकी हर डांट के पीछे छुपा रहता था। याद आता है वो हर पल, जो उनके साथ गुजारा था! भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
  • उनका जीवन हमारी प्रेरणा था, उनके आदर्श हमारे मार्गदर्शक थे, उनकी पारिवारिक भावना और उच्च विचार मैं कभी नहीं भूलूंगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
  • इस दुनिया में आने वाले हर इंसान की मृत्यु निश्चित है लेकिन दुखद मृत्यु का होना बड़ा सताता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को मोक्ष दें!
Shok Sandesh in Hindi
  • यह संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन एक नियम है, शरीर तो मात्र एक साधन है। आपके दुःख में हम सभी आपके साथ हैं, भगवान आपको शक्ति दें।
  • एक सूरज था कि तारों के घराने से उठा, आँख हैरान है, क्या शख़्स ज़माने से उठा, भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
  • ज़िन्दगी में खुशियाँ रहें, हर शख्स की यही कोशिश होती है, कौन कहता है कोई अपना दूर जाए, वक़्त से सबको शिकायत रहती है। विनम्र श्रद्धांजलि!
  • सुना है अपने साथ छोड़ते हैं, यहां तो अपनों ने संसार छोड़ दिया, दिलों में गम को भर दिया। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
Shok Sandesh in Hindi
  • इन आँसुओं को बह लेने दीजिये दर्द में ये दवा का काम करते हैं, सीने में सुलग रहे हैं अँगारे जो, ये उन्हें बुझाने का काम करते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि!
  • यादों के साए में हमेशा रहे साथ, हर पल की जाए उनकी बात, जाने वालों को जिंदगी से कभी ना भूलें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
  • अब भले ही साथ न हो, याद खुशबू देती रहेगी, जिंदगी के हर मोड़ पर तेरी याद आती रहेगी। भावभीनी श्रद्धांजलि!
  • रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई। विनम्र श्रद्धांजलि!
Shok Sandesh in Hindi
  • रो पड़ती है आँखे हमारी देखके तस्वीर आपकी, जिंदगी ऐसी जी गए कि मौत भी शर्मा गई। भावभीनी श्रद्धांजलि!
  • क्या कुछ पाया है इस जग में, क्या कुछ लेके जाना है, अकेला ही आया है तू, बंदे, अकेला ही जाना है। विनम्र श्रद्धांजलि!
  • दुनिया से जाने वाले, जाने चले जाते हैं कहां? कैसे उन्हें ढूंढें, नहीं कदमों के भी निशां। विनम्र श्रद्धांजलि!
  • आपकी मुस्कान और आपका प्यार हमारे दिलों में हमेशा रहेगा। भावभीनी श्रद्धांजलि!
Shok Sandesh in Hindi
  • जाने वाले अपने पीछे एक ऐसी जगह खाली छोड़ जाते हैं, जिसे भर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। भावभीनी श्रद्धांजलि!
  • कहानी ख़त्म हुई और ऐसी ख़त्म हुई कि लोग रोने लगे तालियाँ बजाते हुए। भावभीनी श्रद्धांजलि!
  • पहाड़ों के पीछे गया हुआ सूरज फिरसे दिखेगा, पर पहाड़ों के पीछे गए हुए हमारे अपने फिरसे कभी नहीं दिखेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि!
  • अब नहीं लौट के आने वाला, घर खुला छोड़ के जाने वाला! भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
Shok Sandesh in Hindi
  • सौम्यता उनकी सुगंध थी, आनंद उनका जीवन था। सत्कर्म उनकी शोभा और परोपकार उनका कर्तव्य था। ईश्वर आपकी पवित्र आत्मा को शांति दें।
  • जिंदगी जी छोटी लेकिन सबसे अच्छी जी गए, हर जगह सुगंध फैलाकर स्मृति सबके दिल में रख गए। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
  • जैसे जैसे समय बीतता जाएगा, वैसे वैसे जख्म भरते जाएंगे, मगर उनके साथ बिताए हुए कुछ पल बस याद आते रहेंगे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
  • साथ छूट गई, बात रह गई, आशा की लौ बुझ गई, नज़रें हैं भगवान के द्वार पर, राह देख रहे हैं हम आपके पुनर्जन्म की। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

सारांश

हमें विश्वास है कि इस लेख में प्रस्तुत Shok Sandesh in Hindi आपको इस कठिन समय में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सहायक साबित होंगे। आप इन शोक संदेशों का उपयोग करके अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आपको विभिन्न प्रकार के कोट्स, शुभकामनाएं और शायरी देखने को मिलेंगी। अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। धन्यवाद।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *