चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं । Happy Navratri Quotes, Wishes, Greetings in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

happy navratri wishes in hindi: (Quotes, Hardik Shubhkamnaye, New Year, Shubhechha, Badhai, Greetings, Message, Whatsapp Status, Image, Poster)

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (स्टेटस, पोस्टर, नव वर्ष, बधाई, फोटो)

चैत्र नवरात्री की त्योहार हिंदू धर्म में बड़ा महत्वपूर्ण माना जाता है। चैत्र माह में मनाये जाने वाले इस महापर्व का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। चैत्र नवरात्री की नौ दिनों में माँ दुर्गा की अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस पर्व में माँ के भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, मंदिर और घरों में घटस्थापना की जाती है।

इस चैत्र नवरात्री के पर्व में, अगर आप अपने प्रियजनों को शुभ संदेश देना चाहते हैं, और आप अच्छे कोट्स, शायरी, और इमेजेस इंटरनेट पर ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। हमने इस आर्टिकल में बहुत ही सुंदर संदेश आपके लिए दिए हैं, और हमे विश्वास है कि यह देखकर आप बहुत खुश हो जाएंगे।

ये भी पढे : जानिए चैत्र नवरात्रि का रहस्य और इससे जुड़ी पौराणिक कथा

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं । Happy Navratri Wishes In Hindi

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं । Happy Navratri Wishes In Hindi

ॐ जयन्ती मंगला काली, भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री, स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते॥

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं। 🙏

हो जाओ तैयार, मेरी मां दुर्गा आई हैं।
सजा लो दरबार, मेरी मां वैष्णो आई हैं।
शेर पर सवार हो कर, मेरी मां जगदम्बा आई हैं।
सबके दुःखों को हरने, मेरी मां काली आई हैं। 🙏

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार।
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय माता दी! 🙏

नव दीप जलें,
नव फूल खिलें,
नित नई बहार मिले।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर,
आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले।
जय माता दी! 🙏

लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं!
जय माता दी! 🙏

Navratri Quotes In Hindi

Navratri Quotes In Hindi

सारी दुनिया है जिनकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में।
हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

सिंहासनगता नित्यं, पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी, स्कन्दमाता यशस्विनी।

जगत जननी माँ दुर्गा के पंचम स्वरुप, वात्सल्य की मूर्ति,
मोक्ष दायिनी माँ स्कंदमाता के चरणों में, कोटि-कोटि नमन। 🙏

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना, खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी।

जगत जननी माँ दुर्गा के सप्तम् स्वरुप, माँ कालरात्रि के चरणों में, कोटि-कोटि नमन। 🙏

ज़िन्दगी मौत के साए में पली करती है।
माता, तेरी चौखट ही सारे जग का भला करती है।
उसे दुनिया में कौन मिटाने वाला है,
जिसके सीने में माता, तेरी ज्योत जला करती है।

जय माता दी। 🙏

माँ का पर्व आता है,
हजारों खुशियाँ लाता है।
इस बार माँ आपको वो सब दें,
जो आपका दिल चाहता है।

शुभ नवरात्रि! 🙏

Navratri Wishes In Hindi

Navratri Wishes In Hindi

शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर।
हर घर में विराजे अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।

इसी के साथ आपको और आपके परिवार को,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏

मां की ज्योति से प्रेम मिलता है,
सबके दिलों को मर्म मिलता है।
जो भी जाता है मां के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

नवरात्रि की शुभकामनाएं। 🙏

हमको था इंतजार, वो घड़ी आ गई।
होकर सिंह पर सवार, माता रानी आ गई।
होगी अब मन की हर मुराद पूरी,
भरने सारे दुःख, माता अपने द्वार आ गई।

नवरात्रि की शुभकामनाएं। 🙏

अधर्म का नाश कर, धर्म की तू रक्षा कर।
अनाथों का कर पालनहार,
भक्तों की सुन पुकार।
तेरे बिना नहीं है ये जीवन,
क्योंकि तेरा ही तो पूरे साल रहता है इंतजार।

सभी भक्तों को शुभ नवरात्रि। 🙏

ऊंचे सिंहासन पर बैठी मेरी अंबे मां,
संकट के समय दौड़ी चली आती हैरी मां।
सदैव रहता है भक्तों पर मां का हाथ,
भक्तों को सही राह दिखाने के लिए,
हर हद तक गुजर जाती है मेरी मां।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं,
आप पर भी बना रहे माता का आशीर्वाद। 🙏

Chaitra Navratri Wishes In Hindi

Chaitra Navratri Wishes In Hindi

क्या है पापी, क्या है घमंडी,
मां के दर पर सभी शीश झुकाते।
मिलता है चैन तेरे दर पे मैया,
झोली भरके सभी हैं जाते।

नवरात्रि की हार्दिक बधाई।। 🙏

नव कल्पना, नव ज्योत्सना, नव शक्ति, नव अराधना।
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

कुमकुम भरे कदमों से,
आए मां दुर्गा आपके द्वार।
सुख संपत्ति आए आपके जीवन में अपार।

इसी के साथ, मेरी और से,
आपको और आपके परिवार को,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर।
हर घर में विराजे अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।

इसी के साथ, आपको और आपके परिवार को,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏

मां, तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं।
बन के रौशनी, तुम राह दिखा देना,
मां शेरावाली, मुझे अपने दरबार बुला लेना।

जय माता दी! 🙏

Navratri Greetings In Hindi

Navratri Greetings In Hindi

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी।
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती,
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं!
जय माता दी! 🙏

मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा।
खुशियां महकें आपके घर-आंगन,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरणों में।
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं। 🙏

न – नई चेतना देने वाली,
व – भक्त को वरदान देने वाली,
रा – मां जो दिन-रात भक्तों के लिए तैयार रहती है,
त्रि – त्रिकाल की रक्षा करने वाली।

देवी के सभी रूपों का आप पर बना रहे आशीर्वाद,
इसलिए इस नवरात्रि आपको भेज रहे हैं, सबसे पहले बधाई संदेश। 🙏

Share this post
Akshay

Akshay

नमस्कार दोस्तों! मैं अक्षय, आपके लिए एक ऐसा मंच लाया हूँ जहां आप अपनी भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त कर सकते हैं। चाहे वह शुभकामनाएं हों, प्रेरणादायक कोट्स, या शायरी—यहाँ आपको हर वो शब्द मिलेगा जो आपको प्रोत्साहित करे और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। हमारा लक्ष्य है कि आप हमेशा सकारात्मक सोच के साथ प्रेरित रहें और अपने दिल की बात को खुलकर साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *